अन्ना हजारे के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव और अमिताभ बच्चन

सरकार को निशाना बनाते हुए रामदेव ने कहा अगर सरकार चलाने वाले लोग सच्चे और ईमानदार होते उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ ये फांसी की सजा कानून बनाना चाहिए था। बाबा रामदेव ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। बाबा रामदेव हजारे की मुहिम का समर्थन करने के लिए मीडिया की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहाकि बिल ड्राफ्ट समिति में सरकार की तरफ से नियुक्त लोग साफ-सुथरी छवि वाले होने चाहिए। बाबा रामदेव के साथ हजारे के समर्थन में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की सामने आए हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो हमेशा ऐसे लड़ाई के साथ हैं जो देश के हित में हो।












Click it and Unblock the Notifications