फेसबुक और ट्विटर पर अन्ना को जमकर मिल रहा है समर्थन

सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक और ट्विटर पर अन्ना की भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में हजारों लोग शामिल हो गए हैं। फेसबुक पर अब तक करीब 65,000 से भी ज्यादा लोग हजारे की इस मुहिम को पसंद (लाइक) कर चुके हैं। ट्विटर पर भी हजारे की मुहिम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है और इस पर भी हजारों लोग हजारे के समर्थन में सामने आए हैं।
भारत के साथ ही खाड़ी देशों, अमेरिका और ब्रिटेन तक में यानी जहां-जहां भारतीय फैले हैं वो इंटरनेट पर अन्ना हजारे और उनसे जुड़ी जानकारियों को सर्च कर रहे हैं। इन दिनों हजारे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियतों में शामिल हैं। भारत कई शहरों में हजारे के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे हैं तो इंटरनेट सेवी या जो भारतीय विदेशों में हैं वो इंटरनेट पर हजारे से जुड़कर उनका साथ दे रहे हैं।
लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए अपने दोस्तों, परिवार और जानन वालों से इस मुहिम से जुड़ने की पेशकश कर रहे हैं। यू ट्यूब पर अब तक हजारे के इस कैंम्पेन से संबंधित लगभग वीडियो लगभग 90,000 लोग देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications