सपा ने कहा लुटेरी हैं मायावती और उनकी बसपा

Mulayam Singh, Akhilesh Yadav
लखनऊ। चुनावी सरगर्मी के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच आरोपों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने राज्य की बहुजन समाज पार्टी (सरकार) को तथा लुटेरा करार देते हुए राज्यपाल से इसे बर्खास्त करने की आज मांग की।

पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि मौजूदा सरकार के राज में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हुई है। लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन का बर्बरतापूर्वक दमन किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है तथा किसान बदहाल हैं।

पार्टी ने कहा कि सरकार के कई मंत्री तथा विधायक जेलों में बंद हैं और मुख्‍यमंत्री अपराधियों को क्लीन चिट दे रही हैं जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। प्रस्ताव में छह माह के भीतर दो मुख्‍य चिकित्साधिकारियों की हत्या का उल्लेख कर कहा गया कि इस घटनाओं की सीबीआई जांच से इन्कार लोगों को हैरत में डाल रहा है। सपा ने कहा कि सरकार द्वारा संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो निन्दनीय है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर मौजूदा सरकार के ऐजेंट बने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वहीं प्रदेश में विकास कार्य ठप होने का आरोप भी लगाया गया और कहा गया कि हर तरफ लूट तथा कमीशनखोरी का राज है। आबकारी विभाग में लूट का धंधा चल रहा है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि प्रदेश में बुनकरों की स्थिति दयनीय है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+