कश्मीर मुठभेड़ में आतंकी ढेर, 2 सुरक्षाकर्मी शहीद

आतंकियों ने एक घर में पनाह ले रखी थी। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हुई। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की शुरुआती गोलीबारी में एक पुलिस उपनिरीक्षक और राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान शहीद हो गए।
पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर सज्जाद के रूप में की गई। वह निकटवर्ती गांव पिंगलिश में पिछले हफ्ते नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता गुलाम मोहिउद्दीन भट की हुई हत्या में शामिल था।गांव में तलाशी अभियान जारी है, मुठभेड़ हालांकि खत्म हो गई है। उल्लेखनीय है कि दादसारा गांव में सोमवार को भी हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कमांडर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications