आइवरी कोस्ट की लड़ाई में यूएन भी उतरा

आइवरी कोस्ट की लड़ाई में यूएन भी उतरा
अलासान वाएतरा के समर्थक भारी हथियारों के साथ अबिदजान में घूम रहे हैं. आइवरी कोस्ट में संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टरों ने निवर्तमान राष्ट्रपति लोरांग बैग्बो की सेनाओं पर गोलीबारी की है. उधर बैग्बो के विरोधी धड़े के लड़ाकों ने देश के प्रमुख शहर अबिदजान पर ताज़ा हमले किए हैं.

आइवरी कोस्ट में पिछले साल हुए चुनावों में राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों, अलासान वाएतरा और लोंराग बैग्बो ने अपनी-अपनी जीत का ऐलान किया था. बाद में देश के चुनाव आयोग ने अलासान वाएतरा को विजयी घोषित किया था. सुंयक्त राष्ट्र भी वाएतरा को ही राष्ट्रपति के रूप में स्वीकारता है.

सोमवार को अलासान वाएतरा की सेनाओं का राष्ट्रपति निवास को ओर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा. फ़्रांस ने आमलोगों की हिफ़ाज़त के लिए अपनी सेनाओं को संयुक्त राष्ट्र की सहायता करने के लिए अधिकृत किया है.

अबिदजान से आ रही ख़बरों के अनुसार शहर में कई लोगों का अपहरण कर लिया गया है. फ़्रांस के विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया है कि नोवोटेल होटल से अपहरण किए गए लोगों में दो फ़्रांसिसी नागरिक भी शामिल हैं.

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बीबीसी बताया कि यूएन के हेलीकॉप्टरों ने बैग्बो समर्थक मिलिटरी कैंप पर मिसाइल दागे हैं. अधिकारी ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य उन हथियारों को नष्ट करना था जिनका इस्तेमाल आइवरी कोस्ट के आमलोगों और यूएन कर्मचारियों के विरुद्ध किया गया था.

इससे पहले आइवरी कोस्ट में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि चोई यंग-जिन ने बीबीसी को बताया था कि वे कार्रवाई की योजना बना रहे हैं क्योंकि अब बैग्बो समर्थकों द्वारा आमलोगों पर अंधाधुंध हमलों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+