सपा का ऐलान अकेले लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गयी हैं। भाजपा के कई बड़े नेता राजधानी समेत अन्य जनपदों के दौरे पर जाकर जन समर्थन जुटा अपनी ताकत पहचानने का प्रयास कर रही है वहीं मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने खुलकर एलान कर दिया कि पार्टी चुनाव में किसी के साथ गठबन्धन नहीं कर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगला चुनाव सपा अकेले लड़ेगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में सपा का कांग्रेस से किसी तरह का कोई गठबंधन का इरादा नही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सपा अकेले ही चुनाव मैदान में लडऩे के मूड में है। सपा एक ओर तो यह घोषणा कर चुकी है परन्तु सूत्र बताते हैं कि कुुछ छोटे दल चुनाव पूर्व सपा के झण्डे तले आ सकते हैं।

सपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बसपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं को पुलिस और प्रशासन के बल पर दबाने की कोशिश में लगी है उसका जवाब आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता ही बसपा को सत्ता से उखाड़ देगी। वहीं सपा नेता ने दावा किया कि सपा विधायक विजय मिश्र को झूठे मामले में फंसा कर जेल में डाला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+