अपने विधायकों का पत्ता साफ कर सकती है समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव इसी साल होने की संभावना को देखते हुए समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची आगामी दस दिन में जारी कर सकती है। सूची में कुछ वर्तमान विधायकों का पत्ता कट भी सकता है।
सपा विधानसभा की लगभग पचास प्रतिशत सीटों पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। दो दिन बाद नवरात्र शुरू हो रहे हैं जिसके तत्काल बाद पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है। पार्टी ने वैसे तो सभी वर्तमान विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है लेकिन कुछ ऐसे विधायकों का पत्ता साफ हो सकता है जो पार्टी का अनुशासन तोड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने ऐसे विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया। दरअसल सपा यह कयास लगा रही है कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती इस साल नवंबरर में समय से पहले चुनाव कराने की घोषणा कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications