दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे ओबामा

दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे ओबामा
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 2012 में दोबारा राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिस्सा लेंगे. उनकी टीम ने इस बारे में ओबामा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो जारी किया है और समर्थकों को एक मेल भी भेजी है.

बराक ओबामा इंटरनेट के ज़रिए लाखों अमरीकी नागरिकों से जुड़े हुए हैं. वर्ष 2008 में ओबामा की जीत में उनके वेब अभियान को काफ़ी सफल माना गया था. राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा लड़ने की इस घोषणा की पहले से ही उम्मीद की जा रही थी. ओबामा की चुनाव अभियान टीम इस हफ़्ते चुनाव संबंधी दस्तावेज़ दायर कर देगी. हफ़िंगटन पोस्ट वेबसाइट ने ओबामा द्वारा भेजी ईमेल प्रकाशित की है. इसमें ओबामा ने कहा है कि चुनाव अभियान जल्द ही शुरु होगा और समय के साथ आगे बढ़ेगा- पड़ोसियों, सहयोगियों और दोस्तों से बात होगी और लोगों को संगठित किया जाएगा.

ईमेल में ओबामा ने कहा है, “हालांकि मेरा ध्यान उस काम पर है जिसके लिए मैं चुना गया हूँ. चुनावी दौड़ अभी ठीक से शुरु नहीं होगी लेकिन इस अभियान की नींव रखने का काम अभी से शुरु हो जाना चाहिए."

2009 की जीत

ओबामा की चुनाव अभियान वेबसाइट का नया रूप लॉन्च करते हुए उनकी टीम ने समर्थकों को बताया, “मूल विचार ये है कि पिछले चार सालों में जो चीज़ें कारगार साबित हुईं हैं उनमें और सुधार लाना है, जो चीज़ें नहीं चलीं उन्हें हटाना है...ऐसा अभियान शुरु करना है जिसमें समर्थकों के विचारों और अनुभवों की झलक दिखती हो."

चार दशक से भी ज़्यादा समय से किसी भी अमरीकी राष्ट्रपति ने दोबारा चुनाव में हिस्सा लेने से मना नहीं किया है. 1968 में वियतनाम युद्ध के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने ये कहकर सबको हैरत में डाल दिया था कि वो राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा खड़े नहीं होंगे.

माना जा रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के कई सदस्य ओबामा के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए उम्मीदवारी हासिल करना चाहेंगे. लेकिन अभी तक रिपब्लिकन पार्टी की ओर से केवल मिनेसोटा के पूर्व गवर्नर टिम पॉलेंटी ने ही उम्मीदवारी की घोषणा की है. बराक ओबामा ने जनवरी 2009 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और उस समय उन्हें रिकॉर्ड लोगों का समर्थन हासिल था. लेकिन कार्यकाल के पहले दो सालों में इसमें कमी आई है.

नवंबर 2010 में ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथ से प्रतिनिधि सभा का नियंत्रण निकल गया था और सीनेट में भी सीटें कम हुई हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+