उत्‍तर भारत में 5.7 तीव्रता का भूकंप, सभी सुरक्षित

India Map
नई दिल्‍ली। राजधानी नई दिल्‍ली और उत्‍तर भारत के कुछ राज्‍यों में सोमवार को करीब शाम पांच बजे भूकंप के हलके झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटकों से कई जगह अफरातफरी मच गई। सहमे हुए लोग इमारतों से बाहर निकल आये। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टेयर पैमाने पर 5.7 थी।

सुबह इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी की चेतावनी के बाद उत्‍तर भरत में भूकंप के हलके झटकों से लोगों को भयभीत कर दिया है। ये झटके दिल्‍ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा व पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ शहरों और उत्‍तराखंड में महसूस किये गये। वहीं उत्‍तराखंड में अलमोड़ा, चंमापत और नैनीताल में हलके झटके महसूस किये गये।

इस भूकंप के बाद भय का सबसे बड़ा कारण जापान भूकंप की यादें थीं। लोग इमारतों से बाहर निकलते ही जापान और इंडोनेशिया की बातें करते नजर आये। हालांकि इस भूकंप में अभी तक किसी भी प्रकार के जान और माल की हानि की खबर नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+