सीएमएओ की हत्या के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
लखनऊ।
लखनऊ में परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीपी सिंह की सनसनीखेज हत्या के विरोध में हड़ताल कर रहे चिकित्सकों ने देर शाम हड़ताल वापस ले ली। स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा और प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के बीच हुई वार्ता के बाद डाक्टरों ने हड़ताल स्थगित कर दी। id="toptextpromo">चिकित्सक
संघ ने कहा कि आगामी 10 अप्रैल तक का समय तय किया जाता है कि सरकार हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाए यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्यकारिणी की बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संघ के अध्यक्ष डा. यूएन राय ने कहा कि हत्याकाण्ड की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो से करायी जाय। सरकार एवं चिकित्सकों के मध्य हुई द्विपक्षीय वार्ता में प्रमुख सचिवस्वास्थ्य नीता चौधरी, प्रमुख सचिव परिवार कल्याण प्रदीप शुक्ला समेत कई आला अधिकारी उपस्थित थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
सभी
ने अपील की कि चिकित्सक पोस्ट मार्टम व इमरजेंसी सेवाओं को बाधित न करें। दो चरणों में हुई वार्ता के बाद चिकित्सकों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। उधर हड़ताल से अकेले राजधानी में छह मरीजों की मौत हो गयी।











Click it and Unblock the Notifications