जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से पकड़े 11 बदमाश

Train
लखनऊ। ट्रेनों में हो रही चोरी व आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के उददेश्य से चल रहे चेकिंग अभियान में 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) की सघन चेकिंग के दौरान सिपाहियों ने टीम बनाकर एक-एक गाड़ी को चेक किया। चेकिंग में बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में आपराधिक घटनाओं में पहले की अपेक्षा कुछ कमीं तो आयी है लेकिन उम्‍मीद के मुताबिक अभी सुधार होना बाकी है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर कई गाडिय़ों को जांचा गया। चेकिंग के दौरान 11 ऐसे लोग पुलिस के हत्थे चढ़े जो संदिग्ध थे। अधिकारियों के अनुसार छापे मारी में झांसी से पांच, बरेली से तीन तथा लखनऊ, गोण्डा एवं बांदा स्टेशन से एक-एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

बदमाश को रंगेहाथों पकड़ा गया वे यात्रियों का समान उड़ाने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार किए गये बदमाशों के पास चोरी का सामान, नकदी, अवैध असलहे के साथ नशीला पदार्थ एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 21 अन्य लोगों को अवैध कार्य करने तथा रेलवे कानून तोडऩे के तहत विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि गाडिय़ों के भीतर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह पर नजर रखी जा रही है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि चोरों के पास से मिले मोबाइल फोन से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है उनका गिरोह घटनाओं को किस प्रकार अंजाम देता है तथा चोरी का माल कौन और कब खरीदता है। उन्होंने कहा कि इस बात की भी खोज की जा रही है क्या इस कार्य में कोई कर्मचारी भी उनकी मदद करता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+