विधान भवन घेरने की तैयारी में भाजपा की युवा इकाई

श्री द्विवेदी ने प्रदेश सरकार को युवा और छात्र विरोधी बताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ग मंत्रियों, विधायकों व नौकरशाहों के भ्रष्टाचार से तंग हैं। श्री द्विवेदी ने कहा कि आमजन मूलभत आवश्यकताओं से वंचित है लेकिन सत्ता में बैठे भ्रष्ट मंत्री व विधायक जनता का शोषण करने में लगे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी की दर बढ़ रही है। इंजीनियरिंग व चिकित्सा की डिग्री लेकर निकले युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था इस कदर चलर हो गयी है कि सरकारी नौकरों को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।
सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों का खुलेआम कत्ल हो जा रहा है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैटा है। उनका कहना है कि विधायकों के दामन पर अपराध की छींटे पड़ रहीं है लेकिन सरकार उन पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। जनता को आगे बढ़कर सरकार को बदलना होगा ताकि प्रदेश में कानून का राज हो सके।












Click it and Unblock the Notifications