सपा सांसद को 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस

रालोद की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल दुबे ने अपने बयान में कहा कि गत 18 मार्च को समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में सपा सांसद ने रालोद अध्यक्ष तथा उनके दो अन्य सांसदों द्वारा 22 जुलाई 2008 को विश्वास मत के दौरान तत्कालीन संप्रग सरकार के खिलाफ वोट नहीं दिए जाने की बात कही थी।
दुबे ने बताया कि रालोद अध्यक्ष ने सपा सांसद को 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजते हुए कहा कि संसद का रिकार्ड इस बात का गवाह है कि उन्होंने तथा उनके सांसदों अनुराधा चौधरी एवं मुंशीराम ने विश्वासमत के दौरान तत्कालीन संप्रग सरकार के खिलाफ वोट दिया था। ऐसे में सपा सांसद बृजभूषण का बयान उनकी छवि को धूमिल करता है। नोटिस में कहा गया है कि संसद में विश्वासमत पर वोट डाले जाने से पहले अजीत सिंह ने 20 जुलाई 2008 को अपनी पार्टी के सांसदों के लिए व्हिप जारी करते हुए सरकार के विरोध में वोट डालने की बात कही थी।
श्री दुबे के अनुसार अजीत सिंह ने कानूनी नोटिस में कहा है कि सपा सांसद इस हकीकत को भली प्रकार जानते थे बावजूद इसके उन्होंने चैनल पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक बात कही। सपा सांसद की बातों से अजीत सिंह की राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को भारी नुकसान हुआ है। श्री दुबे ने सपा सांसद को बचने का मौका भी दे दिया उन्होंने कहा कि सपा सांसद अपने आपत्तिजनक बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तो रालोद हरजाने पर विचार करसकती है अन्यथा उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications