जापान: भूकंप के दौरान गायब कर्मचारियों की लाशें बरामद
टोक्यो।
जापान के फुकुशीमा स्थित परमाणु संयंत्र से 11 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप से ही गायब दो कर्मचारियों की लाशें संयंत्र से ही बरामद हो गई हैं। फुकुशीमा के दायची स्थित नंबर 4 न्यूक्लियर रिएक्टर में के टर्बाइन इमारत के बेसमेंट से दोनों लाशें बरामद हुई हैं। इस हृदय विदारक खबर की सूचना टेप्को ने रविवार को दी। id="toptextpromo">24
साल का कझाहिको कोकुबो और 21 साल का योशिकी तेराशिमा दोनों कंपनी के ऑपरेशन मैनेजमेंट टीम के सदस्य थे। ये दोनों उस समय इमारत में काम कर रहे थे जब जापान में 9 से ऊपर की तीव्रता का भकंप और सुनामी आए। एक क र्मचारी का लाश बेसमेंट में बने पूल से बरामद हुई जबकि दूसरे की लाश कहां से मिला, इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>खबर
है कि कर्मचारियों की लाशें बुधवार को ही मिल गईं थीं लेकिन टेप्को ने इसका खुलासा नहीं किया। लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद टेप्को को इसका खुलासा करना पड़ा। दोनों कर्मचारियों के मृत शरीर पर हजारों घाव पाए गए और शरीर का खून भी सूख चुका है। खबर के खुलासे के बाद लोगों में आक्रोश है क्योंकि टेप्को ने कहा था कि रेडियोधर्मी तत्व प्लूटोनियम से किसी भी तरह का खतरा नहीं है। टेप्को ने दोनों कर्मचारियों की मौत पर गहरा खेद जताया है और सूचना को सार्वजनिक किये जाने में की गई देरी के लिए भी सपाई पेश की है।











Click it and Unblock the Notifications