लखनऊ: छह माह के अंदर एक और सीएमओ की गोली मारकर हत्या
विनोद आर्य की हत्या के बाद गोमतीनगर निवासी डा. वीपी सिंह ने फरवरी में उनका पदभार संभाला था। आज तड़के वह मार्निंग वॉक पर गये थे। लगभग 6 बजे मार्निंग वॉक से वापस लौटते समय घर से चंद कदम की दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उक गोली उनकी कनपटी से सटाकर मारी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एडीजी कानून एवं व्यवस्था बृजलाल के मुताबिक पूरे राजधानी को सील कर दिया गया है औश्र मामले की जांच में एसटीएफ को भी लगाया गया है।
मौके से 7.65 (एमएम) बोर के 12 खोखे मिले हैं जबकि गोली .32 बोर की कंट्रीमेड पिस्टल से चलाई गई है। काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने यह घटना की है। पुलिस दो चश्मदीद गवाहों की मदद से बदमाशों के स्केच बनवा रही है। मौके से मिले खोखों को बैलेस्टिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने वीपी सिंह के कागजों से भरे एक बैग को कब्जे में लिया है इनमें क्या है? फिलहाल अधिकारी से यह बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस उनके कार्यभार से जुड़े विवाद सहित अन्य दिशाओं में छानबीन कर रही है।
गौरतलब हो कि यह कोई पहली वारदात नहीं हैं जो अपराधियों ने परिवार कल्याण के सीएमओ की हत्या की हो। अभी 27 अक्टूबर 2010 को परिवार समाज एवं कल्याण के सीएमओ विनोद आर्या की उनके घर के चंद कदम की दूरी पर हत्या कर दी गई थी। उससे पूर्व हथियार बंद बदमाशों ने सीएमओ बच्ची लाल की हजरतगंज इलाके में सरेआम गोलीमारकर हत्या कर दी थी और हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गये थे। डीआई डीके ठाकुर के प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications