गोवा के शिक्षा मंत्री करोड़ो रुपये के साथ एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीमा शुल्क और अन्य विभाग के अधिकारियों ने उनके पास से बरामद इस ब़डी रकम के सम्बंध में पूछताछ की। उनके पास 25 लाख रूपये की भारतीय मुद्रा भी मिली है। मुम्बई में भारत और श्रीलंका के बीच आयोजित विश्वकप फाइनल मैच के कारण हवाईअड्डे पर सुरक्षा बंदोवस्त पिछले कुछ दिनों से काफी सख्त हैं जिसके चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
जांच लंबित रहने तक उनका पासपोर्ट जब्त रखा जाएगा। इससे पहले फरवरी में पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 60 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा ले जाते हुए गिरफ्तार किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications