एडवांस बुकिंग पर उज़बेकिस्‍तान से दिल्‍ली आती थीं कॉल गर्ल्‍स

Girl
नई दिल्‍ली। दक्षिणी दिल्‍ली में गुरुवार को हाई प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट का खुलासा हुआ, जिसमें उज़बेकिस्‍तान की चार और एक पंजाब की एक महिला दलाल को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा। कहानी यहां पर खत्‍म नहीं हुई है। पुलिस ने जब इन युवतियों से कड़ी पूछताछ शुरू की तो एक-एक कर बड़े खुलासे शुरू हुए। पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि उनकी बुकिंग इंटरनेट के माध्‍यम से होती थी और बुकिंग से पहले उनके आने व रहने का पूरा इंतजाम रहता था। यही नहीं पहले कई भारतीय लड़कियां भी इस जाल में फंस चुकी हैं।

दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर बातचीत में बताया कि गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ में पता चला है कि वो टूरिस्‍ट वीज़ा पर भारत आती थीं और उन्‍हें एक बार में 40 से 50 हजार रुपए तक मिलते थे। उन्‍होंने बताया कि उनकी एडवांस बुकिंग इंटरनेट के माध्‍यम से होती थी। आने से पहले करीब आधी रकम का भुगतान कर दिया जाता था। पुलिस को शक है कि इस रैकेट में अभी कई और लोगों के लिप्‍त हो सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक इस रैकेट को दक्षिणी दिल्‍ली के उदय पार्क में चलाने वाली महिला दलाल बहुत जल्‍दी-जल्‍दी अपने ठिकाने बदलती थी। महिला दलाल के संपर्क दिल्‍ली के कई बड़े-बड़े होटलों से भी हैं, जहां से ग्राहक जुटाती थी। पुलिस होटलों के नाम व पते खोजने में जुटी हुई है।

रेव पार्टियां भी बनती थीं निशाना

महिला दलाल से जब पूछा गया कि वो अपने ग्राहक कहां से ढूंढ़ती थी, तो उसने कबूला कि उसका लक्ष्‍य धनाड्य व्‍यापारियों के युवक और बड़े-बड़े व्‍यापारियों को निशाना बनाती थी, उसके लिए वो रेव पार्टियों में जाती थी और वहां अपने ग्राहकों को पटाती थी। उस दौरान कुछ भारतीय युवतियां भी उसके साथ जुड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्‍होंने इसका साथ छोड़ दिया। उसने बताया कि वो आये दिन दिल्‍ली और चंडीगढ़ में होने वाली रेव पार्टियों में जाती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+