जम्मू कश्मीर: हिरासत में अबतक 341 मौतें

विधान परिषद में नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य जावेद अहमद राणा के एक लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि राज्य में 1990 से लेकर अब तक पुलिस हिरासत में 341 लोगों की मौत हुई है.
सरकारी आकड़ों के अनुसार पुंछ और राजौरी ज़िलों में हिरासतों में कोई मौत नहीं हुई है. मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में 113 लोग लापता हैं जिसमें से 99 पुंछ से और 14 राजौरी से हैं.
एक अन्य लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने राज्य में क़ानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22,408 विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की है. इसके अलावा 1,375 भूतपूर्व पुलिस और सैन्य अधिकारियों को भी इस काम में लगाया गया है.
उन्होंने बताया कि इसमें से 8,471 विशेष पुलिस अधिकारी कश्मीर घाटी में तैनात किए गए जबकि बाकी सभी जम्मू में लगाए गए हैं.












Click it and Unblock the Notifications