मथुरा: प्रवेश पत्र ना मिलने पर छात्रों ने की तोड़फोड़, लाठीचार्ज
मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्रों ने गुरुवार को सरकारी बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान पुलिस से हिंसक झड़पें भी हुईं। पुलिस ने उग्र छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां बरसाईं। आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय के बी.काम. प्रथम वर्ष के व्यक्तिगत (प्राइवेट) छात्रों ने कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की। id="toptextpromo">मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्रों ने गुरुवार को सरकारी बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान पुलिस से हिंसक झड़पें भी हुईं। पुलिस ने उग्र छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां बरसाईं। आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय के बी.काम. प्रथम वर्ष के व्यक्तिगत (प्राइवेट) छात्रों ने कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>छात्र
परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग कर रहे थे। इन छात्रों का आरोप है कि गुरुवार से उनकी परीक्षाएं शुरू हुईं लेकिन अब तक उन्हें प्रवेश पत्र ही नहीं मिला है। उग्र छात्रों ने सरकारी बसों सहित कई निजी वाहनों में तोड़फोड़ की और सरकारी होर्डिग जला दिए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 10 छात्रों को हिरासत में लिया।











Click it and Unblock the Notifications