फीका रहा भाजपा का सरकार विरोधी चक्का-जाम प्रदर्शन

लखनऊ के कैसरबाग स्थित पार्टी के नगर कार्यालय के निकट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्ररीय उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने ढेरा डाला। वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में रास्ता रोको-चक्का जाम किया। प्रदेश भर में कार्यक्रम की सफलता का दावा किया परन्तु दिग्गजों की उपस्थिति के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुटा सकी। शक्ति प्रदर्शन में भाजपा एक बार फिर नाकाम रही।
प्रर्दशन में करीब एक दर्जन पार्षद ही एकत्र हो सके। पार्टी के विधायक तो आए परन्तु उनके साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं थी। यही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजधानी के सांसद लालजी टण्डन उस वक्त आए जब प्रदर्शन अन्तिम चरण में था। एक अनुशासित पार्टी का दावा करने वाली पार्टी भाजपा में अनुशासन का कहीं कोई पता नहीं था। प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर आंकड़े पेश करते हुए दावे करने शुरू किया लेकिन जब उनसे प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की बात की गयी तो इधर-उधर की बातें करने लगे।
पुलिस ने अपनी ओर से सभी तैयारियां कर रखी थीं लेकिन उसकी आवश्यकता नहीं पड़ी। के पास रास्ता रोके बैठे रहे। प्रदर्शन में सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा. दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री राकेश, पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज गुप्त, नगर महामंत्री राजीव मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रदर्शन कर रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि हाथरस, आगरा, कानपुर, नोएडा, मुरादाबाद, बागपत में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर बल प्रयोग किया, जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications