लीबिया को घर ही घर में लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करेगा अमेरिका

Barack Obama
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बेहद कूटनीतिक व्यक्ति हैं। उनका हर कदम एक बड़े लक्ष्य को साधने की बानगी होता है। ओबामा द्वारा हाल ही में लीबिया में चलाए जा रहे अपने सैन्य अभियान के पक्ष में दिया गया भाषण भी उसी कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका के पू्र्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश द्वारा एकला चलो की नीति को छोड़ते हुए ओबामा ने साथ में चलो की नीति अपनाई हुई है। मालूम हो कि अमेरिका पश्चिमी देशों फ्रांस और कनाडा के साथ मिल कर लीबिया में संयुक्त सैन्य अभियान चला रहा है।

ओबामा ने संकेत दिए हैं जिससे पता चलता है कि पश्चिमी देशों ने लीबिया को घर ही घर में लड़ाने की भी ठानी हुई है। ओबामा का कहना है कि वह जरूरत पड़ने पर लीबिया के विद्रोहियों को भी हथियार थमा सकते हैं। ओबामा ने अपने इस कदम को यह तर्क देते हुए सही ठहराया है कि अगर लीबिया में अमेरिका का सैन्य हस्तक्षेप ना होता तो वहां खून की नदियां बह जातीं और इस अमानुषिक अत्याचार को रोकने के लिए अमेरिका लीबिया में हर कदम उठाने के लिए सोच सकता है।

ओबामा के इस बयान से साफ हो जाता है कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश लीबिया में गद्दाफी को कमजोर करने के बाद वहां से अपने हाथ पीछे खींच लेंगे। या तो वह लीबिया के शायक गद्दाफी को अपने हित में झुका कर वहां से अपने सैनिकों को वापस बुला लेंगे या विद्रोहियों में से एक नेता ऐसा चुनेंगें जो वहां कठपुतली सरकार चला सके और अमेरिका के हित भी सधते रहें। ये तो तय है कि ओबामा अपने सैनिकों को बहुत ज्यादा दिन लीबिया में लड़ने-मरने नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+