विकीलीक्स: 27 अरब डॉलर का रक्षा सौदा भारत के साथ करेगा अमेरिका
इस युद्धक सामग्री में हारपून मिसाइल से लेकर जेट इंजन, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर से लेकर हर वो समान वो सामान मौजूद है जो बड़ी से बड़ी तबाही मचा सकता है। विकीलीक्स अपने केबल खुलासों के जरिए भारत-अमेरिकी संबंधों के मामले में बड़े से बड़े धमाके हर रोज कर रहा है। उल्लेखनीय है कि विकीलीक्स अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन से लीक हुई आधिकारिक फाइल के जरिए एकत्रित की गई सूचनाओं को सार्वजनिक कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में जान फूंकने का काम उसके हथियारों की खरीद-फरोख्त ही करती है। पेंटागन के गोपनीय सूचनाओं ने इस बात की पुष्टि कर दी है। मालूम हो कि अमेरिका बड़े ही कूटनीतिक ढंग से भारत, पाकिस्तान और चीन को अपनी रक्षा सामग्री बेचता रहता है। पिछले कुछ सालों से अमेरिका और भारत के बीच रक्षा सौदे बेहद बढ़ गए हैं, इससे पहले भारत रूस के साथ रक्षा सौदे करता रहा है।













Click it and Unblock the Notifications