संपत्ति विवाद को लेकर भाई-भाभी व भतीजी को जिंदा जलाया, मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुरेश, उसकी पत्नी और उसकी डेढ साल की बच्ची वंशिका एक कमरे में सो रहे थे, जबकि घर के दूसरे कमरे में सुरेश का सबसे छोटा भाई सन्नी व उसकी बीवी गीता सो रही थी। सन्नी ने देर रात लगभग एक बजे दोनों कमरो के बाहर से ताला लगाकर आग लगा दी। आग देखकर पडोसियो ने कमरो के ताले तोडे, लेकिन जब तक सुरेश के कमरे का ताला तोडा तब तक सुरेश, उसकी पत्नी और बच्ची बुरी तरह झुलस चुके थे।
तीनों को पास ही के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड दिया। बताया गया है कि इन तीनों भाईयों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि संपत्ति के लिए संजय ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस फरार सन्नी की तलाश कर रही है और मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications