हरियाणा के मंत्री, उनकी सांसद बेटी को जान से मारने की धमकी

उधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणबीर महेंद्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि इस मामले का जल्द खुलासा होना चाहिए। उनका तर्क है कि जब मंत्री और सांसद को इस तरह की धमकियां मिल सकती हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि किसने फोन से धमकी दी, इसकी गंभीरता से जांच हो? मामले की जांच किसी वरिष्ठ आईपीएस से कराने की भी मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि सार्वजनिक मंच से ही धमकी के मामले का खुलासा हो, ताकि जनता के मन से असुरक्षा की भावना खत्म हो।
यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के दरबार में भेजा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मामले में की जांच के बाद सार्वजनिक मंच से खुलासे की मांग की गई है। महेंद्रा ने मुख्यमंत्री हुड्डा को भी पत्र लिखकर अपील की है कि ऐसे मामले का वे स्वयं सार्वजनिक मंच से खुलासा कर जनता के मन से डर हटाएं। मुख्यमंत्री हुड्डा ने इस मामले की जांच जल्द निपटाने को कहा है। संभवत पुलिस मंत्री किरण चौधरी और सांसद श्रुति चौधरी के बयान भी लेगी। अगर धमकी का मामला किसी बड़े गिरोह से जुड़ा मिला तो दोनों जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications