बीएसपी नेता के चौकीदार की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत, हत्‍या की आशंका

BSP
लखनऊ। बसपा सरकार की मुश्‍किलें खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है। अभी पार्टी अपने नेताओं पर लगे हत्‍या और बलात्‍कार के आरोपों से जूझ ही रही थी कि संदिग्‍ध परिस्थितियों में विधान परिषद सदस्य व पीसीएफ के चेयर मैन रामचंद्र प्रधान के नौकर विजय कुमार (30) के मौत का मामला सामने आ गया। विजय का शव हरदोई में रेल लाइन के किनारे मिला। वह शुक्रवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह उनके गोमतीनगर स्थित मकान की रखवाली करता था।

उधर घर वालों ने उसी मकान में काम करा रहे एक व्यक्ति पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस को भी इस मामले में कई पेंच नजर आ रहे हैं। बसपा नेता रामचंद्र प्रधान का गोमतीनगर स्थित विशाल खंड में करीब दो साल से भव्य मकान बन रहा है। मकान की पहली मंजिल पर मजदूर रहते हैं और भूतल पर गोसाईगंज निवासी विजय रहता है। वह चौकीदारी करता है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे के बाद वह वहां से गुम हो गया। शनिवार की सुबह तक जब उसका पता नहीं चला तो रामचंद्र प्रधान के रिश्तेदार राजेश ने गोमतीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी।

पुलिस व घर वाले विजय को तलाश रहे थे तभी शनिवार को सूचना मिली कि हरदोई में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी जेब से चारबाग रेलवे स्टेशन से कानपुर के लिए खरीदा गया टिकट मिला है। टिकट शनिवार को दोपहर बाद दो बजकर 54 मिनट पर चारबाग रेलवे स्टेशन से खरीदा गया है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के ग्राम कुर्रिया के निकट शनिवार को युवक का शव रेल लाइन के किनारे पड़ा पाया गया। देर शाम उसकी शिनाख्त विजय कुमार पुत्र रामाधार निवासी ग्राम महुआ खुर्द थाना गोसाईगंज के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विजय के परिवार में उनकी पत्‍‌नी उमेश कुमारी व दो बच्चे हैं। विजय काफी समय से रामचंद्र प्रधान के घर काम कर रहा था। गोमतीनगर स्थित आवास पर वह पिछले आठ माह से चौकीदारी करता था। उधर गोमतीनगर थाने पहुंचे विजय के घर वालों ने वहीं के एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे उस शख्स ने विजय को धमकी दी थी। एसओ का कहना है कि घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+