अपनी ही चाल में फंसी भाजपा, काला चेहरा उजागर : कांग्रेस

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रवक्ता शकील अहमद ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली द्वारा विकिलीक्स खुलासे का खंडन किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार या कांग्रेस के बारे में कोई बात सामने आए तो वह दुनिया का सबसे बड़ा सच लेकिन जब अपने खिलाफ बात सामने आई तो वह गलत है। उन्होंने कहा कि विकिलीक्स के ही खुलासे पर बीजेपी संसद को ठप कर देती है लेकिन अब खुद पकड़े जाने पर वह विकिलीक्स खुलासे को गलत ठहरा रही है।
कपिल सिब्बल ने अब से थोड़ी देर पहले पत्रकारोम से कहा है कि भाजपा दोहरे चरित्र वाली पार्टी है उसका सच अब दुनिया के सामने हैं, उसके चेहरे से नकाब उठ गया है।












Click it and Unblock the Notifications