हेमराज की पत्नी ने कहा, तलवार ने किया है मेरे पति का कत्ल

गौरतलब है कि 15-16 मई 2008 की रात 14 वर्षीय आरुषि तलवार की हत्या नोएडा स्थित उसके अपने ही फ्लैट में कर दी गई थी। शुरुआत में इस मामले में हेमराज को संदिग्ध माना जा रहा था लेकिन एक दिन बाद उसका शव छत पर मिला था। नेपाल में रहने वाली खुकला बनजादे ने कहा कि हत्या से लगभग 15 दिन पहले हेमराज ने फोन पर उसे बताया था कि तलवार दम्पति को बहुत जल्द गुस्सा आ जाता है। छोटी सी बात पर भी वे दोनों उसे डांटते-फटकारते हैं। खुकला के मुताबिक हेमराज ने पत्नी को बताया था कि तलवार दम्पति उस पर शक करता है और एक बार दोनों ने उससे कहा था कि उन्हें शक है कि उनके परिवारिक मसले की जानकारी वह लोगों को दे देगा।
उन्होंने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने लोगों को कुछ बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। खुकला ने कहा कि हेमराज नौकरी बदलने की योजना बना रहा था। उसने दावा किया कि उसका पति नेपाल स्थित उसके घर के जनदीक के दो बूथों पर उसे दो नंबरों पर फोन किया करता था। खुकला ने सीबीआई दोनों नम्बरों (0097777420086 और 0097777169723) को भी कोर्ट के सामने पेश कर दिया है। खुकला ने कहा कि हेमराज दिसम्बर 2007 में नेपाल गया था और उसके बाद से उसने घर चलाने के लिए उसे कभी पैसे नहीं भेजे।
उसने कहा कि हेमराज ने उसे फोन पर भरोसा दिया था कि वह पैसे तलवार दम्पति को रखने के लिए देता है और अगली बार जब वह आएगा तो उनसे पैसे लेकर आएगा। खुकला ने कहा कि हेमराज ने उसे कहा था कि उसने तलवार दम्पति को नेपाल के फोन नंबर दिए थे। लेकिन उसकी हत्या के बाद उसके मालिक ने उसे न तो कोई जानकारी दी और न ही उसके बकाया पैसे भेजे। उसने बताया कि उसे पति की हत्या की जानकारी टीवी चैनलों से मिली। वह इंतजार करती रही कि सरकारी अधिकारी उसे सूचना देंगे। खुकला के वकील नरेश यादव ने कहा कि जब किसी अधिकारी ने उसका बयान नहीं लिया, तब वह अदालत में अपना बयान दर्ज कराने आई है।












Click it and Unblock the Notifications