विकीलीक्स: देश के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार 'उत्तर और पूर्वी भारत'?

देश के प्रमुख समाचारपत्र द हिन्दू द्वारा छापी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक विकीलीक्स ने अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर से पी चिदंबरम की बात-चीत के एक हिस्से को उद्धाघाटित कियाहै। चिदम्बरम ने अमेरिकी राजदूत तिमोथी रोमर से कहा कि यदि केवल दक्षिण और पश्चिमी भारतीय ही होते तो देश की वृद्धि दर अधिक होती, क्योंकि शेष हिस्से के लोग इसे पीछे धकेल रहे हैं। इससे ये साबित हो ता है कि चिदंबरम देश की अवनति के लिए भारत के पूर्वीय हिस्से और उत्तर भारत के राज्यों की दोषी मानते है।
देश के गृह मंत्री द्वारा दूसरे देश के राजदीत से इस तरह की बात-चीत का मसला बेहद गंभीर है। उत्तर भारत के राजनेताओं ने चिदम्बरम के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। सपा ने इसे 'राष्ट्रीय एकता के खिलाफ' बताया। लोकसभा में इस मुद्दे को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उठाया। उन्होंने कहा, "चिदम्बरम देश के गृह मंत्री हैं। इसके बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय एकता के खिलाफ बयान दिया। सबसे गंभीर यह है कि उन्होंने यह बात विदेशी राजदूत से कही। यह शर्मनाक है।"
चिदम्बरम सदन में मौजूद नहीं थे। उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी सपा, देख की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी भाजपा, विहार की क्षेत्रीय पार्टी जद(यू) और राजद के सांसदों ने गृह मंत्री से माफी मांगने को कहा। हालांकि बाद में चिदम्बरम ने विकिलीक्स के इसे खुलासे का खंडन किया और संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, "इन केबल को प्रतिष्ठित न करें। लेकिन यदि आप चाहते हैं कि मैं इस पर कोई बयान दूं तो मैं इनकी निंदा करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications