57 लाख रुपये के साथ हवाई अड्डे पर पकड़े गए तृणमूल सांसद

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के 57 लाख रुपये की नकदी के साथ धरे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। माकपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से करेगी।

माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा, "हम मीडिया में आई खबर के आधार पर निर्वाचन आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं। हम आयोग से उचित कार्रवाई करने के लिए कहेंगे।" ज्ञात हो कि गुरुवार रात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तृणमूल कांग्रेस के झारखण्ड से राज्यसभा सदस्य कुंवर दीप सिंह के पास 57 लाख रुपये पाए जाने पर उन्हें रोक लिया गया था।

आयकर विभाग की वायुसेवा खुफिया इकाई ने सिंह से पूछताछ की लेकिन यह कहने पर कि यह नकदी उनकी कंपनी अलकेमिस्ट समूह की है, बाद में अधिकारियों ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी। करात ने कहा, "वह गुवाहाटी जा रहे थे, जहां चुनाव होना है। मुझे नहीं पता कि उन्हें जाने की अनुमति कैसे दी गई।"

करात ने कहा, "निर्वाचन आयोग ने सभी दलों के साथ बैठक की थी और कहा था कि चुनाव के दौरान जांच होगी कि कहीं अवैध धन तो नहीं ले जाया जा रहा है। मुझे लगता है कि सिंह को रोकने की यही वजह रही होगी।" उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सहित कई अन्य जगहों पर भी धन जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने राज्यों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे बिना समुचित कागजात के धन ले जाने वालों पर कड़ी नजर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+