इंटरनेट एक्सप्लोरर को पछाड़ मोजिला फायरफॉक्स बना पॉपुलर ब्राउजर
न्यूयार्क।
इंटरनेट वर्ल्ड में काफी लम्बे समय से राज करने वाले माइक्रोसाफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोररको मोजिला फायरफॉक्स ने पछाड़ दिया है। मोजिला अब पूरी दुनिया में सबसे पॉपुलर ब्राउजर बताया जा रहा है। हाल ही वेब उपयोग पर सर्वे करने वाली डबलिन स्थित कंपनी स्टेटकाउंटर ने अपने सर्वे परिणामों में मोजिला कंपनी के वेब ब्राउजर "फायरफॉक्स" को दुनिया में सबसे पॉपुलर ब्राउजर बताया है। id="toptextpromo">सर्वे
कंपनी का कहना है कि यह पिछले दस वर्षो में पहला मौका है, जब फायरफॉक्स इंटरनेट यूजर्स द्वारा सर्वाधिक प्रयोग में लाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले माइक्रोसॉंफ्ट के ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर का ही बोलबाला था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सर्वे
के अनुसार यूरोप में वेब प्रयोग में फायरफॉक्स ने इस साल टॉप यूरोपियन ब्राउजर रहते हुए 38.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की, जबकि उसके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी इंटरनेट एक्सप्लोरर को 37.5 प्रतिशत वेब यूजर्स ने उपयोग में लिया। कंपनी का कहना है चूंकि वेब यूज को लेकर कई सर्वे किए जा रहे हैं, इसलिए उनके परिणामों में भिन्नता संभव है।











Click it and Unblock the Notifications