यूपी: मदरसे के टीचर ने किया छात्र का यौन शोषण

पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्र का आरोप है कि शिक्षक पिछले तीन दिन से मदरसे के एक कमरे में उसे बंधक बनाकर उसका यौन शोषण कर रहा था। किसी तरह मौका पाकर वह मंगलवार को वहां से भाग निकला और पास के गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क किया।
इनायतनगर थाना प्रभारी अखिलेश पांडे ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारम्भिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मंगलवार देर रात आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications