परमाणु विधेयक: संसद में प्रधानमंत्री के बयान की बखिया उधेड़ेगी भाजपा

दरअसल सारा विपक्ष लोकसभा में परमाणु विधेयक पर विकीलीक्स खुलासे के बारे में मनमोहन सिंह द्वारा दिए ग बयान पर चर्चा करना चाहता था लेकिन सरकार ने उन्हे ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। यूपीए पहले सदन में वित्त विधेयक पर चर्चा कर उसे पारित कराना चाहती थी। ऐसी स्थिति में भाजपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सुषमा स्वराज ने लोकसभा और राज्यसभा में प्रधानमंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। इस पर मीरा कुमार ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया लेकिन प्रधानमंत्री के बयान पर चर्चा के लिए भाजपा को सहमति मिल गई।
इसके बाद वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बिना किसी चर्चा के वित्त विधेयक पारित करा दिया। भाजपा का आरोप है कि प्रदानमंत्री ने संसद को अपने बयान से परमाणु विधेयक मुद्दे पर गुमराह किया है और उन्हे इस बात की सफाई देनी चाहिए। इसी बाबत आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होनी है।












Click it and Unblock the Notifications