पीएम के खिलाफ भाजपा के नोटिस पर विचार : मीरा कुमार
नई दिल्ली। विकीलीक्स खुलासे में प्रधानमंत्री को नोट के बदले वोट की राजनीति करार दिये जाने बाद मंगलवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया है। जिस पर लोकसभा अध्यक्ष मीराकुमार का बयान आया है कि वो इस नोटिस पर विचार कर रही है।
आपको बता दें कि विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि वो आज संसद में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव रखने वाली हैं। इससे पहले मंगलवार को जैसे ही संसद की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष ने विकीलीक्स खुलासे पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
सुषमा ने हंगामे के बीच अपनी बात कहते हुए कहा कि वह पीएम के बयान पर बहस कराने की मांग कर रही हैं। भाजपा की ओर से और यशवंत सिन्हा और जदयू से शरद यादव ने भी राजग नियम 193 के तहत सरकार से लोकसभा में चर्चा की मांग की।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में बयान दिया कि विश्वास मत में सांसदों को कोई रिश्वत नहीं दी गई जबकि मामले की जांच करने वाली किशोर चंद्र देव की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने साफ तौर पर कहा कि रिश्वत दी गई थी।













Click it and Unblock the Notifications