चण्डीगढ़ में प्रवासी भारतीय की चाकू घोंपकर हत्या

मुबारक को घायल स्थिति में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) चण्डीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अगले महीने सऊदी अरब वापस जाने वाले थे। मणि माजरा के लोगों ने आधी रात को ही चण्डीगढ़ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि घटना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मुबारक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि ढाबे पर खाना खाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। उसी दौरान चार से पांच युवकों ने मुबारक को रास्ते में रोक लिया। उन्होंने बताया कि आभूषण छीनने से रोकने पर लुटेर मुबारक को चाकू घोंपकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने मुबारक को गम्भीर हालत में पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications