ममता के अल्टीमेटम पर सोनिया का फैसला आज
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कांग्रेस को दी जाने वाली समय सीमा आज समाप्त होने वाली है। इसलिए आज ममता के अल्टीमेटम पर यूपीए प्रमुख सोनिया शाम तक कोई फैसला सुना सकती है। जो खबर आ रही है, उससे उम्मीद की जा सकती है कि सोनिया गांधी शाम को बैठक बुला सकती है जिसमें बंगाल की सीटों को लेकर फैसला सुनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को तोज तर्रार नेता ममता बनर्जी ने 228 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था और उसने कांग्रेस के लिए सिर्फ 64 सीटें और एक और सहयोगी दल सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के लिए 2 सीटें छोड़ी थीं। जिसके बाद कांग्रेस ममता के इस फैसले से काफी नाराज थी। जिसके बाद ममता ने कांग्रेस को समवार तक समय दिया था और कहा कि वो अपने उउ म्ीदवारों के बारे में उन्हें सोमवार तक बता दें।













Click it and Unblock the Notifications