आदर्श घोटाला : बीएमसी के पूर्व आयुक्त जयराज के घर सीबीआई का छापा
मुंबई। एक बार फिर से आदर्श सोसायटी मामले में सीबीआई ने छापेमारी की है, इस बार ये छापेमारी दिल्ली, मुंबई और पुणे में हुई है। खबर ये आ रही है कि सीबीआई ने बीएमसी के पूर्व आयुक्त जयराज के दिल्ली और मुंबई आवास पर छापेमारी की है।
उनके ऊपर अपने पद का लाभ उथाने का आरोप है। उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने जान-बूझकर अवैध रूप से आदर्श इमारत की ऊंचाई बढ़ाने की इजाजत दी थी।
गौरतलब है कि सीबीआई ने आदर्श घोटाले में 29 जनवरी को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। चव्हाण को इस मामले में अपनी सीएम की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी।













Click it and Unblock the Notifications