उत्तर प्रदेश: बसपा नेता की सोते समय गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनपुर कस्बे में बसपा नेता मुनीपाल सिंह जाटव की रविवार देर रात तीन बदमाशों ने उनके घर में घुसकर सोते समय ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। श्री जाटव हसनपुर विधान सभा क्षेत्र के बसपा सचिव थे।
पुलिस ने बताया कि गोलियां लगने के बाद जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच में घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश होने के संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गांव के ही लाला राम और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications