अब आर या पार, कुछ नहीं सुनेगें हम : जाट समुदाय
मलिक ने कहा कि रविवार को मुरादनगर (गाजियाबाद) में हो रही पंचायत में केंद्र सरकार को अपना प्रदशर्न उग्र करने का अल्टीमेटम दिया जाएगा। मांगो पर विचार करने के लिए हम सरकार को तीन से चार दिन का समय और देंगे। मलिक ने कहा, "आरक्षण की हमारी मांग करीब 20 साल पुरानी है। केंद्र सरकार की तरफ से हमें केवल भरोसा ही मिलता आया है, लेकिन इस बार हम अपना हक लेकर रहेंगे।" उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों में लगभग एक करोड़ से अधिक लोग जाट आंदोलन में शामिल हैं।
उधर, जाटों के आंदोलन को सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस का भी समर्थन मिल गया है।
मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबन्धक ए. के. सिंघल ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर अब तक करीब 40 रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा है, वहीं करीब 50 से ज्यादा रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। रेलगाड़ियों को सहारनपुर, कानपुर और हापुड़ के रास्ते चलाया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
