दिल्ली पुलिस का दावा, राम सिंह है राधिका का हत्यारा

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोंगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन राधिका का हत्यारा पुलिलस की पहुंच से बाहर ही रहा। अब दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने राधिका के हत्यारे को ढूंढ लिया है। पुलिस इस संदिग्ध हत्यारे का नाम राम सिंह उर्फ विजय बता रही है।
पुलिस पर यकीन किया जाए तो उसका कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विकलांग है और पहले भी इस तरह के एक मामले में आरोपी रह चुका है। वैसे फिलहाल पुलिस ने इस संदिग्ध हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया है। लेकिन ये जाहिर है कि पुलिस खुद ही इस निष्कर्ष पर पहुंच गई है कि आरोपी युवक का दिमाग संतुलित नहीं है। इससे साफ होता है कि पुलिस एक बार फिर मामले को जल्द से जल्द रफा-दफा करने के चक्कर में है नाकि राधिका के हत्यारे को ढूंढ कर उसके परिवार वालों को न्याय दिलाने में ।












Click it and Unblock the Notifications