यमन: प्रदर्शनकारियों-पुलिस की झड़पें
मिस्र
और ट्यूनिशिया में प्रदर्शनों और सत्ता परिवर्तन के बाद लीबिया में चल रहे संघर्ष के साथ-साथ यमन में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. यमन की राजधानी साना में मुख्य विश्वविद्यालय के पास कई हफ़्तों से अड्डा जमाए बैठे प्रदर्शनकारियों में और लोगों को शामिल होने से रोकते वक़्त पुलिस ने फ़ायरिंग की है. id="toptextpromo">डॉक्टरों
का कहना है कि 50 लोगों को गोलियाँ लगी हैं और वे घायल हैं. इनमें से पाँच की हालत गंभीर है. इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर रबड़ की गोलियाँ चलाईं और आँसू गैस भी छोड़ी थी. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को सत्ता से हटाने की मांग कर रहे हैं. यमन में रुक-रुक कर कई हफ़्तों से प्रदर्शन हो रहे हैं. युवाओं ने और रोज़गार पैदा करने और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की मांग भी उठाई है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दक्षिणी
यमन में कई शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं. हाल के दिनों में हज़ारों यमनी नागरिकों ने सड़कों पर उतर कर अपने असंतोष का इज़हार किया है. राष्ट्रपति सालेह लगभग 30 साल से सत्ता में बने हुए हैं लेकिन उन्होंने 2013 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सत्ता छोड़ने की घोषणा की है.











Click it and Unblock the Notifications