बसपा ने किया है मेरे विशेषाधिकार का हनन : मुलायम सिंह
और तो और खबर ये भी आ रही है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव को भी राज्य की सूरत बिगाड़ने की शक में उन्ही के घर में नजर बंद कर दिया गया है। खबर ये भी आ रही है कि पुलिस ने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास में नजरबंद कर दिया है।
क्लिक करें : विश्वकप 2011 का पेज
दोनों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। घर और पार्टी मुख्यालय को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। उन्हें बाहर से आने वाले किसी भी शख्स से मिलने नहीं दिया जा रहा। समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने माया सरकार पर विशेषाधिकार के हनन का आरोप लगाया है।
सपा के मुताबिक सपा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पत्र लिखकर सूचित किया है कि नजरबंद होने के कारण वह लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मायावती सरकार के खिलाफ सोमवार से तीन दिन का आंदोलन शुरू किया है।













Click it and Unblock the Notifications