महिला दिवस: लोकसभा में दिखे मीरा कुमार के कड़े तेवर

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकसभा में सांसदों को अध्यक्ष मीरा कुमार ने डांट पिलाई। सामान्यत: नर्म आवाज में सांसदों को निर्देश देने वाली कुमार मंगलवार को बेहद गुस्से में नजर आईं। उन्होंने कुछ पुरुष सांसदों को सख्त निर्देश दिए कि वे सदन की कार्यवाही में बाधा न डालें।

सपाअध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव को उनके ही घर में कथित रूप से नजरबंद करने के खिलाफ अध्यक्ष के आसन के समक्ष नारेबाजी कर रहे पार्टी के सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने गुस्से में कहा, "अपनी सीट पर जाएं। मैंने कहा, आप अपनी सीट पर जाएं।"

सांसदों को भी उनके गुस्से का भान हो गया था। यही वजह रही कि वे तुरंत अपनी सीट पर चले गए। उन्होंने सांसदों से दो टूक कहा, "शांत हो जाएं। शिष्टाचार का निर्वाह करें.."। उनकी गुस्से भरी आवाज ने सपा प्रमुख को भी प्रभावित किया। उन्होंने अध्यक्ष से माफी मांगी और यह भी पूछा कि क्या वह उनसे नाराज हैं? देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष ने जवाब में कहा, "मैं नाराज नहीं हूं।" उन्होंने सपा सांसदों से कहा, "आपने अपना पक्ष रख दिया, अब प्रश्नकाल को जारी रहने दें।"

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं को बधाई दी और उनके सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ का थीम 'शिक्षा, प्रशिक्षण और विज्ञान एवं तकनीक तक समान पहुंच : महिलाओं के लिए काम का बेहतर मार्ग' है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. बाबू जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार में राजनीति में आने के लिए 1985 में भारतीय विदेश सेवा छोड़ दी थी। वे पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। 15वीं लोकसभा में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+