महिला दिवस पर एयर इंडिया की विमान उड़ा रही हैं महिलाएं
नई दिल्ली। आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस हैं, आज जहां पूरा विश्व महिलाओं के सम्मान की गाथाएं गा रहा हैं वहीं एयर इंडिया ने महिलाओं को एक अनोखा तोहफा दिया है। उसने एक इंटरनेशनल फ्लाइट ही पूरे महिला स्टाफ के नाम कर दी है। जीं हां दिल्ली से टोरंटो तक 15 घंटो तक एक विमान की जिम्मेदारी महिलाओं की होगी। उसमें महिला पायलट होगी यहां तक की सामान को लोडिंग से लेकर टैक्निकल डिपार्टमेंट तक महिला स्टाफ के हाथ में होगा।
यह 11 सदस्यीय महिला चालक दल न सिर्फ एआई-187 का परिचालन करेगा, बल्कि बोइंग बी 777-300 ईआर विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले भी महिला इंजीनियर ही उसका सुरक्षा ऑडिट करेंगी। कैप्टन रश्मि मिरांडा जहां कमांडर होंगी और कैप्टन सुनीता नरूला प्रथम अधिकारी होंगी, वहीं गुणवत्ता प्रबंधन पण्राली की प्रमुख हरप्रीत ए. डे सिंह लाइन ऑब्जरवेशन सुरक्षा ऑडिट करेंगी। जबकि इस उड़ान को भरेंगी रश्मि वर्मा।
यहां तक की एयर इंडिया ने कुछ डोमेस्टिक फ्लाइट भी महिला चालक दल के सदस्यों के हाथ में देगी। इनमें दिल्ली-पटना, दिल्ली-रायपुर-नागपुर, दिल्ली-लखनऊ, मुंबई-बेंगलूर, चेन्नई-मुंबई और बेंगलूर-दिल्ली की उड़ान शामिल रहेगी। आपको बता दें कि एयर इंडिया के पास 157 महिला विमान चालक हैं जबकि कंपनी में 5,300 से अधिक महिला कर्मचारी कार्यरत हैं।













Click it and Unblock the Notifications