वरूण गांधी की शादी के रंग में रंगी धार्मिक नगरी काशी

हल्दी की रस्म पहले तीन मार्च को नयी दिल्ली में होनी थी। श्री गांधी के विवाह का आठ मार्च को होने वाला स्वागत समारोह रद्द कर दिया गया है। उनकी शादी कोलकाता की फैशन डिजाइनर यामिनी राय चौधरी के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार छह मार्च को होगी। चार मार्च तक विवाह संबंधी तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी। इसके लिए सांसद के करीबी यहां पहुंच चुके हैं। गुजरात के भाजपा विधायक योगेश भाई की देखरेख में सारा काम हो रहा है।
शादी में कोई कोर-कसर न रह जाये इसके लिए कांची कामकोटि मंदिर एवं विवाह मंडप सजाने का काम कोलकाता से गुलाब, बेला एवं चमेली के फूल मंगाकर होगा। विवाह मंडप में अधिकतम 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है जिसमें वर एवं कन्या के परिजन तथा कुछ बहुत ही खास लोग रहेंगे। विवाह के दिन पूरा इलाका सील कर दिया जायेगा और आम आदमी इसकी लक तक नहीं पा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications