उत्तर प्रदेश में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी शिवरात्रि
लखनऊ। महाशिवरात्रि का पर्व प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। काशी नगरी से लेकर राज्य के प्रत्येक जिले में शिव भक्तों ने अपने ईष्ट। देव की आराधना की। मन्दिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मन्दिरों में 'हर हर महादेव' के जयघोष एवं शंख ध्वनि गूंजती रही। मन्दिरों में सवेरे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखायी देती रहीं।
गत एक माह से दूर दराज के इलाकों से महादेव के दर्शनों के लिए जल लेकर निकले कवांडियों ने मंदिरों में पहुंच शिवलिंग पर जल चढ़ा कर आराधना की। महाशिवरात्रि पर किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रखे थे।
क्लिक करें- उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें
पुलिस कर्मियों के साथ पीएससी आदि की भी व्यवस्था थी। सूचना तंत्र को सतर्क कर यह निर्देश दे दिया गया था कि वे हर संदेहजनक बात पर नजर रखें। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर सहित अनेक शिवमंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लोगो का अद्र्धरात्रि से ही तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने आदिदेव शिव की पूजा अर्चना की।
शिवनगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। चारों ओर शिव के जयकारे सुनायी देते रहे। भक्तों ने पवित्र गंगा में स्नान करके श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरु की जो देर शाम तक चलती रही। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में राम के आराध्य बाबा भोलेनाथ के मंदिरों में शिव भक्तों ने पूजा कर माथा टेका।
लखनऊ से सटे बाराबंकी स्थित महादेव के मंदिर में दूर-दूर से कांवरियों का आना मंगलवार से ही जारी हो गया था और कांवरियों महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव के मंदिर में अभिशेक कर पूजा अर्चना की। प्रदेश के अन्य हिस्सों में महादेव के दर्शन किए गये।












Click it and Unblock the Notifications