बीएसएफ जवान ने 2 साथियों को गोली मारी

BSF Logo
त्रिपुरा में मानसिक रूप से परेशान बीएसएफ एक जवान ने गोली मारकर अपने दो सहयोगियों की हत्या कर दी। इस हमले में वहां मौजूद उसका तीसरा सहयोगी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि धलाई जिले के राजबारी शिविर में बुधवार को रात के समय धनंजय कुमार ने अचानक एक संतरी की राइफल निकालकर अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसमें तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि गोली लगने के कारण सहयोगी संजय कुमार और अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से घायल मोहम्मद असलम अली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली चलाने वाले जवान को कुछ समय के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। राज्य की यात्रा पर आए बीएसएफ के महानिदेशक रमन श्रीवास्तव ने शिविर का दौरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+