दिल्ली में फिर लौटा ठंड का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष के इस समय औसत तापमान से एक डिग्री अधिक था। वैसे इन दिनों उत्तर भारत में भारी बारिश की वजह से एक बार फिर ठंड वौट आई है। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बारिश का असर दिल्ली पर भी पड़ा है।
यहां दिन में बादल छाए रहने और कुछ हिस्सों में ओले पड़ने और मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। राजधानी में आर्द्रता 97 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री नीचे था जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications