सीएम बनने की इच्‍छा, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी

Mamata Banerjee
कोलकाता। केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की ओर रुख कर लिया है। उन्‍होंने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनावी बिगुल फूकते हुए राज्‍य की मुख्‍यमंत्री बनने की इच्‍छा जाहिर की है, लेकिन वो चुनाव नहीं लड़ेंगी।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट से नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने यह घोषणा बुधवार शाम को की और साथ ही कहा कि यदि उनकी पार्टी जीती तो वो अपनी पार्टी का नेतृत्‍व करेंगी। यही नहीं ऐसे में वो मुख्‍यमंत्री भी बन सकती हैं।

मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्‍य में काफी मजबूत है, लिहाजा उनका चुनाव लड़ना जरूरी नहीं। वो इस चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्‍होंने कहा कि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन को जारी रखेंगी।

हम आपको बता दें कि कोई भी व्‍यक्ति बिना चुनाव लड़े भी मुख्‍यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है। केंद्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उत्‍तर प्रदेश में मायावती समेत कई उदाहरण मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+