पाकिस्तान में केंद्रीय मंत्री की गोली मारकर हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कानून और व्यवस्था किस कदर फालतू शब्द बन चुके हैं, इस बात का अनुमान आप वहां पर हुए एत ताजातरीन मामले से लगा सकते हैं। बुधवार की सुबह, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में केंद्रीय मंत्री शहबाज भट्टी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
शहबाज भट्टी पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री थे। वह घर से अपनी गाड़ी में निकल कर बाहर जा रहे ते जब हमवलावरों ने उन पर हमला कर उनकी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, भट्टी पाकिस्तान के अकेले इसाई मंत्री थे और ईश निंदा कानून के विरोध में उन्होने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस हमले से एक हफ्ते पहले उन्हे जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पाकिस्तान में सलमान तासीर भी ऐसे ही हमले में अपनी जान गंवा चुके है। बताया जाता है कि तासीर ईश निंदा मामले में फंसी एक महिला की मदद कर रहे थे। उनकी मौत के विषय में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है । भट्टी की मौत ने पाकिस्तान में ईश निंदा कानून के विरोधियों की जान को खतरा और बढ़ा दिया है।













Click it and Unblock the Notifications