लखनऊ में बीएड और बीपीएड धारकों पर जमकर लाठी चार्ज

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें कई लोग घायल हो गए। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लखनऊ पहुंचे बीएड और बीपीएड डिग्री धारक सोमवार को विधानसभा के सामने प्रदशर्न करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने पथराव कर कई सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र प्रदशर्नकारियों ने डाकघर को भी अपना निशाना बनाया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की।
प्रदशर्नकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कुछ प्रदशर्नकारी घायल हो गए। हजरतगंज थाना प्रभारी के.एन.मिश्रा ने बताया कि घटना में किसी को गम्भीर चोट नहीं आई हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications